छत्रपति शिवाजी महाराज(Hindi Poem)

छत्रपति शिवाजी महाराज

जीजाबाई का वो बहादुर लाल था, 
देशद्रोही दुश्मनों की मौत का काल था। 
गोरिल्ला युद्ध नीति का वो जनक था, 
हिन्दु प्रथाओं और शिष्टाचारों का रक्षक था। 
मराठवाड़ा का वो एकछत्र सम्राट था, 
दुश्मनों के सिर पर वो मौत की आहट था। 
था वो ग़रीब, शोषित और पीड़ितों का मसीहा, 
जीवन भर संघर्षों में जिया ये यदुकुल सिम्हा। 
वो युद्ध कौशल, नीति और साहस की मूर्ति, 
जिसकी आज भी फैली हुई है सुकीर्ति।

डा ललित फरक्या "पार्थ"


Comments

Popular posts from this blog

तुम्हारी नादानियाँ (Tumhari Nadaniyaan) Hindi Poem